Breaking News

बदायूं: ड्यूटी से लौट रही सास के सिर पर दामाद ने मारी चाकू

Share

प्रयाग भारत, बदायूं: बिसौली नगर पालिका में तैनात महिला कर्मचारी के ड्यूटी से वापस लौटने पर दामाद ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।

महिला कर्मचारी सोमवती ने बताया कि सोमवार शाम वह ड्यूटी खत्म करके पैदल घर लौट रही थीं। इसी दौरान पीछे से उनके सिर पर वार किया गया। उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उनका दामाद भाग रहा था। उसके हाथ में चाकू था।

उनके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। महिला के अनुसार उन्हें जानकारी नहीं है कि दामाद ने हमला क्यों किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। महिला का इलाज कराया। महिला की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!