Breaking News

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर कहर — नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल सलाखों के पीछे

Share

ऊधमसिंहनगर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में पुलभट्टा पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले शातिर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया है।
📌 क्या है पूरा मामला
दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना पुलभट्टा क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं लग पाया। तहरीर के आधार पर थाना पुलभट्टा में मु0अ0सं0–17/2026 धारा 140(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
📌 एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा नाबालिग की शीघ्र बरामदगी व आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
📌 सीसीटीवी और सर्विलांस ने खोला राज
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार प्रयास किए। दिनांक 05 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को अभियुक्त साहिल के कब्जे से बरामद करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
📌 पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा
पूछताछ में आरोपी साहिल ने स्वीकार किया कि उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस अपराध में उसकी मदद सरताज अंसारी (निवासी सिसैय्या, थाना सितारगंज, वर्तमान पता झज्जर, हरियाणा) द्वारा की गई।
आरोपी ने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात भी स्वीकार की।
📌 पोक्सो एक्ट में बढ़ी धाराएं
साक्ष्यों व आरोपी के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 140(3) BNS का लोप करते हुए
धारा 137(2)/87/65(1) BNS एवं 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय में रिमांड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।
📌 गिरफ्तार अभियुक्त
नाम: साहिल पुत्र शाकिर अली
निवासी: ग्राम सिसैय्या, थाना सितारगंज, जनपद ऊधम सिंह नगर
उम्र: 21 वर्ष
(आपराधिक इतिहास की जांच जारी)
📌 गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ0नि0 दिनेश चन्द्र
अ0उ0नि0 प्रकाश चन्द
का0 अनिल कुमार
का0 गजेन्द्र सिंह
का0 महेन्द्र सिंह
म0हो0गा0 शालिनी पाठक
SOG टीम: का0 भूपेन्द्र सिंह


Share
error: Content is protected !!