Breaking News

उपजिलाधिकारी ने “सरकार जनता के द्वार” कार्यक्रम में ग्रामीणों की सुनी समस्याएं ,कई शिकायतों का मौके पर हुआ समाधान

रुद्रपुर : ग्राम दानपुर में “सरकार जनता के द्वार” जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपजिलाधिकारी श्री मनीष बिष्ट ने प्राथमिक विद्यालय दानपुर में ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

कार्यक्रम के दौरान कुल 18 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया। उपजिलाधिकारी ने जनहित से जुड़ी कई समस्याओं का तत्काल समाधान करते हुए ग्रामीणों को राहत प्रदान की।

इसके अतिरिक्त, विद्यालय परिसर में लंबे समय से निष्प्रयोज्य (उपयोग में नहीं आ रहे) शौचालयों को हटाने के संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, रुद्रपुर को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी किए गए।

उपजिलाधिकारी श्री बिष्ट ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी जनसमस्याओं का संवेदनशीलता व प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जाए, ताकि शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ आमजन तक सीधे पहुंचे।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.