Breaking News

10 दिवसीय विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन, 48 खिलाड़ियों ने कबड्डी व वॉलीबॉल में निखारी प्रतिभा

Share

10 दिवसीय विशेष खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन,
48 खिलाड़ियों ने कबड्डी व वॉलीबॉल में निखारी प्रतिभा
रुद्रपुर :खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून के समन्वय एवं जिला प्रशासन उधम सिंह नगर के मार्गदर्शन में जिला खेल कार्यालय उधम सिंह नगर द्वारा स्पेशल कंपोनेंट के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति ओपन बालक वर्ग के लिए कबड्डी एवं वॉलीबॉल का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर दिनांक 22 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक संचालित हुआ।
प्रशिक्षण शिविर में कुल 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर खेल की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर का समापन आज मुख्य अतिथि श्री देवेश शासनी, मुख्य विकास अधिकारी उधम सिंह नगर के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण शिविर के संचालक श्री गौरव उपाध्याय (कबड्डी कोच) एवं श्री गुरतेज सिंह कुनूर (वॉलीबॉल, खेलो इंडिया कोच) के साथ-साथ अन्य विभागीय कोच —
श्री मोहित (हॉकी कोच), श्री हरीश राम (एथलेटिक्स कोच), सुश्री स्मिता नेगी (कॉन्ट्रैक्ट फेंसिंग कोच), उमेश सिंह गाड़िया सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, मेहनत और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विशेष प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास एवं खेल प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यह 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक एवं अत्यंत सफल सिद्ध हुआ।


Share
error: Content is protected !!