Breaking News

स्वरूपनखा की कटी नाक,खर दूषन का हुआ वध*

*स्वरूपनखा की कटी नाक,खर दूषन का हुआ वध*

 

*आज मारीच बनेगा मृग,सीता का होगा हरण*

 

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के आठवें दिन लीला का शुभारंभ रुद्रपुर गुरुद्वारा सिंह सभा रुद्रपुर के पूर्व अध्यक्ष स॰ जसविंदर सिंह खरबन्दा “लकी”, स हरविंदर सिंह “हरजी “ , समाजसेवी चंद्रकांत अरोरा एवं सर्व गौड़ मंगलदास जी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया,उनके साथ शिव नाटक व्लब के संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं सरप्रस्त संजय ठुकराल का सानिध्य भी प्राप्त हुआ

 

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि हम हर वर्ष हम रामलीला का मंचन इसलिए देखते हैं कि हमारी संस्कृति और विरासत हम अपने आने वाली पीढ़ी को बता सकें और ये हमारी परम्पराएँ ऐसी ही आगे साल दर साल चलती रहें, उन्होने श्री शिव नाटक क्लब को इस भव्य आयोजन हेतु बधाई प्रेषित की

 

स॰ जसविंदर सिंह खरबन्दा”लकी” ने प्रभु श्री रामलीला मंचन देखने आए हुए सभी भक्तों का धन्यवाद किया और प्रभु श्री राम जी के आदर्शों पर चलने का आव्हायन किया

 

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया

 

रामलीला के मंचन में स्वरूपनखा नकटी, खर दूषण वध,रावण दरबार एवं रावण मारीच संवाद तक की लीला का मंचन किया गया, जिसमें स्वरूपनखा भूमिका गर्व गुलाटी, राम गौरव अरोरा,लक्ष्मण रवि कक्कड़,सीता नैतिक तनेजा,खर विजय परुथी,दूषण बिट्टू अरोरा,रावण अंशुल गुलाटी, मंत्री भारत हुड़िया,पंकज कालरा एवं मारीच की भूमिका नरेश घई ने निभाई

 

मंच संचालन जॉली कक्कड़ द्वारा किया गया

 

आज के मंचन में सीता हरण, राम विलाप ,जटायु वध ,शबरी से भेंट एवं रामसुग्रीव मित्रता तक के लीला का मंचन किया जाएगा

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.