Breaking News

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवायी,अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Share

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

रुद्रपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी मणिकांत मिश्रा द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अवैध असलहों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में दिनांक 07 फरवरी 2026 को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद 315 बोर का अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस तथा 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 061/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय कोहली पुत्र कल्लू राम, निवासी वार्ड संख्या 21, रमपुरा, रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शस्त्रों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Share
error: Content is protected !!