Breaking News

रुद्रपुर–किच्छा की राजनीति में तकरार तेज, बेहड़ बनाम शुक्ला के बीच अब पुराने मित्र की एंट्री

रुद्रपुर–किच्छा की राजनीति में तकरार तेज, बेहड़ बनाम शुक्ला के बीच अब पुराने मित्र की एंट्री

ऊधम सिंह नगर: रुद्रपुर–किच्छा की राजनीति इन दिनों लगातार गरमाती जा रही है। एक ओर जहां विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर तीखे तंज कस रहे हैं, वहीं अब इस सियासी घमासान में एक नया और संवेदनशील मोड़ सामने आया है।
तिलक राज बेहड़ के वर्षों पुराने मित्र और पारिवारिक करीबी बलवंत अरोड़ा उर्फ बल्लू ने अपने बयानों से विधायक बेहड़ की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में बलवंत अरोड़ा ने बेहड़ परिवार में घटित घटना को लेकर गहरी पीड़ा जताते हुए, परिवार से स्वयं को अलग करने की बात कही है।
बलवंत अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि सौरभ राज बेहड़ की कथित साजिशन घटना को लेकर उन्होंने जो बयान दिया था, उसी बयान के आधार पर उन्हें फंसाने की साजिश रची गई। उनका दावा है कि इस पूरे मामले में प्रशासन को गुमराह किया गया और सुनियोजित तरीके से आंसू बहाकर मामले को दबाने का प्रयास हुआ।
इन आरोपों के बाद बलवंत अरोड़ा ने एक बार फिर विधायक तिलक राज बेहड़ को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उनके बयानों से यह संकेत मिलने लगा है कि सौरभ राज से जुड़ी घटना की जानकारी परिवार को पहले से थी और पूरा घटनाक्रम किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा हो सकता है।
अब स्थिति यह है कि एक तरफ राजनीतिक विरोधी हमलावर हैं, तो दूसरी तरफ परिवार और पुराने मित्रों के आरोप विधायक तिलक राज बेहड़ की राह और कठिन बनाते नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मामला सिर्फ सियासत तक सीमित रहता है या प्रशासनिक जांच की दिशा में आगे बढ़ता है।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.