Breaking News

जीभ काटकर फरार हुआ मुख्य आरोपी गिरफ्तार…..

Share

जीभ काटकर फरार हुआ मुख्य आरोपी गिरफ्तार…..

 

रुद्रपुर। रम्पुरा क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी जीभ काटने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने ठिकाने बदल रहा था।
पुलिस के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को पुरानी रंजिश के चलते राज कोली निवासी रम्पुरा पर हमला किया गया था। आरोप है कि राजू, जितेंद्र, सचिन और अन्य आरोपियों ने मिलकर उस पर हमला किया। हमले में राज कोली गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मुख्य आरोपी जितेंद्र पुत्र जागन लाल रम्पुरा क्षेत्र में मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि गंभीर अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Share
error: Content is protected !!