किच्छा कोतवाली में एसएसआई बनने पर अनुराग सिंह का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) किच्छा: कोतवाली किच्छा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) के पद पर नियुक्ति के बाद अनुराग सिंह का अधिवक्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर किच्छा एवं रुद्रपुर के अधिवक्ताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अधिवक्ताओं ने कहा कि अनुराग सिंह एक अनुभवी एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं और उनके नेतृत्व में क्षेत्र में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
इस अवसर पर मनमोहन यादव, कौशल गंगवार, आकाश गंगवार, नरेश कुमार, लता गंगवार, साक्षी सक्सेना, शिवानी गंगवार सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभी ने अनुराग सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

