Breaking News

हल्द्वानी में मोटे अनाज की जागरूकता को लेकर कार्यक्रम का हल्द्वानी में होगा आयोजन

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मोटे अनाज को लेकर 21 से अगस्त को हल्द्वानी के मधुबन बैंक्विट हॉल में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस कार्यक्रम का मकसद यह है कि लोगों को मोटे अनाज खासकर मक्का, बाजरा, झंगोरा के बारे में पता चल सके और लॉग इन उत्पादों के प्रति जागरूक हो, ऐसा इसलिए है कि आधुनिकता की दौड़ में हम पहाड़ों के मोटे अनाज को लगातार भूलते जा रहे हैं, कार्यक्रम में मक्के और झंगोरे और मंडुए क्व उत्पादों का आप स्वाद भी ले सकेंगे, अभी तक संस्था की संरक्षक भुवन जोशी ने कहा की मोटा अनाज पहाड़ों की आर्थिकी का भी जरिया है खासकर भुट्टा नैनीताल में बहुत प्रसिद्ध है और आर्थिकी का जरिया भी है लिहाज़ा भुट्टे के प्रति नयी पीढ़ी को जागरूक करना और मोटे अनाज को बाजार में नया स्थान मिले इसको लेकर भुट्टे का स्वाद भी लोग इस कार्यक्रम में ले सकेंगे, भुवन जोशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के प्रति सब की सहभागिता जरूरी है जिससे मोटा अनाज सबकी घरों का अनाज बन सके


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!