Breaking News

युवक ने भाभी के सिर पर तमंचा तानकर ननद के साथ किया दुष्कर्म

Share

प्रयाग भारत, फरीदपुर: युवक ने घर में घुसकर भाभी को गन पॉइंट पर लेकर ननद के साथ दुष्कर्म किया। घर की अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने भाभी की तहरीर पर थाना फरीदपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि 24 फरवरी की रात घर का दरवाजा खुला हुआ था। वह घर में देवरानी और ननद के साथ थीं कि तभी गांव का ही विपिन घर में घुस आया और उनके सिर पर तमंचा लगाकर धमकी दी और उसकी ननद से दुष्कर्म किया। देवरानी ने शोर मचाया तो आरोपी सभी को जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराता हुआ भाग गया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!