Breaking News

शादी में शामिल होने आई 7 वर्षीया मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Share

प्रयाग भारत, बरेली: मां के साथ ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आई 7 वर्षीया बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को मां-पिता ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

विशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में फुफेरी बहन की शादी में बच्ची अपनी मां के साथ आई थी। गुरुवार रात फरीदपुर थाना क्षेत्र से बरात आई। सभी लोग बरात में व्यस्त थे। इसी दौरान किसी युवक ने बच्ची को लड्डू देने के बहाने पांडाल के पीछे बुलाया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद बच्ची खून से लथपथ पांडाल में पहुंची। लोगों ने देखा तो होश उड़ गए। मां ने पूछा तो बच्ची ने घटना के बारे में बताया। परिजनों ने थाना बिशारतगंज में शिकायत की।

पुलिस ने बच्ची को तुरंत जिला महिला अस्पताल भेजा। जहां उसका इलाज हो रहा है । बच्ची के पिता ने थाना बिशारतगंज में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ आंवला नितिन कुमार, इंस्पेक्टर सतीश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

सर्विलांस का लिया जाएगा सहारा
घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस सर्विलांस का सहारा लेगी। उस क्षेत्र में आने वाले सभी मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की जाएगी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। गांव में अपराधिक किस्म के लोगों का भी पुलिस डाटा जुटा रही है। कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिवार से मिले सांसद
थाना बिशारतगंज इलाके के एक गांव में शादी समारोह में आई आठ साल की बच्ची के साथ देर रात हुई दुष्कर्म की घटना की सूचना पर सांसद नीरज मौर्य गांव पहुंचे। सांसद ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए कहा। इस दौरान शिव कुमार, पीयूष वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, प्रधान वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!