Breaking News

Share

भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री दीपांशु शर्मा ने बताया कि विकसित उत्तराखंड के विराट संकल्पों की सिद्धि का बजट वित्त मंत्री श्री प्रेमचंदअग्रवाल जी द्वारा प्रस्तुत बजट में

 

 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री दीपांशु शर्मा ने बताया कि विकसित उत्तराखंड के विराट संकल्पों की सिद्धि का बजट वित्त मंत्री श्री प्रेमचंदअग्रवाल जी द्वारा प्रस्तुत बजट में विकसित उत्तराखंड की स्वर्णिम झलक दिखाई पड़ती है।सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण का रोडमैप दर्शाता है। इसमें गरीब कल्याण, किसान का उत्थान, मातृशक्ति का सम्मान और नौजवानों की मुस्कान समाहित है।यह बजट ग्रामीण विकास और किसान की जिंदगी बदलेगा। साथ ही स्वर्णिम उत्तराखंड के निर्माण में महती भूमिका निभाएगा।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के उत्थान के लिए सरकार संकल्पित है।सर्वथा लोकहितैषी और विकासवादी बजट के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल जी का हार्दिक एवं अभिनंदन।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!