Breaking News

कोतवाली रुद्रपुर ने चलाया काली फिल्म, रेट्रो साइलेंसर चालको के विरुद्ध अभियान

 

कोतवाली रुद्रपुर ने चलाया काली फिल्म, रेट्रो साइलेंसर चालको के विरुद्ध अभियान

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा आज अभियान चलाते हुए गाबा चौक, विशाल मेगा मार्ट के सामने तथा पुलिस चौकी रमपुरा गेट के सामने श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय तथा प्रभारी निरीक्षक महोदय के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। जिसमें शीशे में काली फिल्म चलाते हुए 10 वाहनों, रेट्रो साइलेंसर 3 वाहनों सहित 30वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम में चाहे कार्यवाही की गई।

अपील रुद्रपुर पुलिस द्वारा समस्त आमजन से अपील की गई की यातायात नियमों का पालन करें हेलमेट पहने तथा नियमित गति से ही वाहन चलाएं रेट्रो साइलेंसर एवं काली फिल्म का इस्तेमाल न करें तथा नाबालिकों को वाहन चलाने के लिए ना दें।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

पुलिस टीम में CO श्री प्रशांत कुमार, SHO मनोज रतूड़ी, SSI नवीन बुधानी सहित समस्त चौकी प्रभारी एवं कोतवाली स्टाफ शामिल रहे

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.