Breaking News

सिंह कालोनी में जल्द खुलेगा नगर निगम का जोनल कार्यालयः विकास शर्मा

0 0
Share

सिंह कालोनी में जल्द खुलेगा नगर निगम का जोनल कार्यालयः विकास शर्मा

महापौर ने सिंह कालोनी में पैदल भ्रमण कर समस्याओं का लिया जायजा

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल और पार्षद सुशील चौहान के साथ वार्ड सिंह वार्ड नं. 33 का भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के जोनल कार्यालय के लिए संभावित भूमि का भी जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान पार्षद सुशील चौहान ने महापौर को वार्ड की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। महापौर ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

वार्ड में भ्रमण के दौरान महापौर विकास शर्मा विभिन्न समस्याओं को मौके पर देखा और उनके निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया। महापौर ने वार्डवासियों के साथ संवाद भी किया। उन्होंने सिंह कालोनी में जोनल कार्यालय के लिए संभावित भूमि को भी देखा और नगर आयुक्त के साथ इस सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान महापौर को वार्ड के पार्षद सुशील चौहान ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और जोनल कार्यालय जल्द खोलने का आग्रह किया।

महापौर ने कहा कहा कि सिंह कॉलोनी में नगर निगम का जोनल कार्यालय जल्द खोला जायेगा। उन्होंने बताया कि जोनल कार्यालय खुलने से निगम संबंधित सभी कार्य यही से हो सकेंगे। जल्द ही इस वार्ड को सुंदर बनाया जायेगा। वार्ड में बच्चों के लिए खेलने की व्यवस्था, बुजुर्गों के लिए बैठने की सुविधा तथा महिलाओं हेतु सुरक्षित और बेहतर माहौल बनाया जायेगा। महापौर ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नगर निगम का हर निर्णय जनता की सुविधा और शहर के चहुंमुखी विकास के लिए ही होगा। महज छह माह के कार्यकाल में मैंने हर पल रूद्रपुर के विकास की सोच के साथ कार्य किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से शहर में विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। मुख्यमंत्री जी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता के कारण रूद्रपुर तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

महापौर ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री धामी के आशीर्वाद से आगामी दिनों में शहर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने की दिशा में कई योजनाएं चल रही हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। महापौर ने कहा कि हाल में उन्होंने इंदौर और भोपाल का दौरा कर वहां चलाई जा रही शहरी विकास की योजनाओं का गहन अध्ययन किया है। इंदौर की तर्ज पर रूद्रपुर में भी बदलाव किये जायेंगे। इसमें जनसभागिता भी सुनिश्चित की जायेगी।

भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, भाजपा नेता अनिल चौहान, अंकित कुमार, हरजीत राठी,अनुज पाठक आदि भी मौजूद थे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share