Breaking News

शादी से इनकार किया तो तड़ातड़ गोलियां बरसाईं, एकतरफा आशिक ने मचा दी सनसनी

ग्रेटर नोएडा: थाना बादलपुर क्षेत्र में एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया। शादी से इनकार पर युवक ने लड़की के पिता को गोली मार दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक गोस्वामी, निवासी महामेधा वाली गली, सूरजपुर (मूल निवासी रोहटा मीरपुर, मेरठ) के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, तीन कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि दीपक पीड़िता से एकतरफा प्यार करता था और शादी का दबाव बना रहा था। जब लड़की के परिवार ने इनकार किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर प्रॉपर्टी डीलर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है, जबकि वारदात के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.