Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ की समीक्षा, त्रिशूल चौक – डीडी चौक- मेडिकल कॉलेज चौड़ीकरण कार्य की धीमी पर जताई नराजगी ,विधायक ने भूरारानी – छतरपुर मार्ग, मुकरांदपुर मार्ग, केसरपुर मार्ग, महतोष अलखदेवी मार्ग के अगले एक सप्ताह मे कार्य आरम्भ करने के पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश

विधायक शिव अरोरा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ की समीक्षा, त्रिशूल चौक – डीडी चौक- मेडिकल कॉलेज चौड़ीकरण कार्य की धीमी पर जताई नराजगी
विधायक ने भूरारानी – छतरपुर मार्ग, मुकरांदपुर मार्ग, केसरपुर मार्ग, महतोष अलखदेवी मार्ग के अगले एक सप्ताह मे कार्य आरम्भ करने के पीडब्ल्यूडी को दिए निर्देश

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने त्रिशूल चौक स्थित लो.नी. वी कार्यालय मे पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियो संग विभिन्न सड़को को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक मे मुख्यतय त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक 8 लेन सड़क निर्माण की धीमी कार्य प्रगति पर विधायक ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा उनके प्रस्ताव पर त्रिशूल चौक से अटरिया मोड़ मेडिकल कॉलेज तक 8 लेन सड़क चौड़ीकरण जिसके पहले चरण मे डीडी चौक तक चौड़ीकरण होना था जो तकनिकी खामी व विभाग के समानवय न होने के चलते कार्य प्रगति धीमी रही जिसको लेकर कुछ समय पूर्व जिला अधिकारी की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री घोषणाओ की समीक्षा बैठक हुई थी जिसमे विधायक शिव अरोरा ने सभी विभागों के आपस मे समन्वय स्थापित करवाया था,जिससे चौड़ीकरण कार्य को गति मिल सके वही इसमें पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बताया गया की डीडी चौक से पीएसी गेट तक 3.25 करोड़ की धनराशि का टेंडर हो चुका है तो वही डीडी चौक से मेडिकल कॉलेज तक पोलशिफ्टिंग हेतु 5.47 करोड़ से विद्युत विभाग द्वारा टेंडर लगाया जा चुका है जिसका वित्त बिड खुलना शेष है अगले कुछ दिनों मे विद्युत विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज तक पोलशिफ्टिंग कार्य आरम्भ करेगा।
साथ ही विधायक ने विभाग को निर्देश दिये पीएसी से मेडिकल कॉलेज तक के चौड़ीकरण कार्य का एस्टीमेट पीडब्ल्यूडी विभाग विकास प्राधिकरण को बनाकर भेजे ताकि उसके निर्माण हेतु धनराशि जारी हो ओर उसका भी कार्य टेंडर प्रकिया मे लाया जा सके,विधायक बोले अब उनके इस महत्वकांशी प्रोजेक्ट मे वह किसी प्रकार का ढीला रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे,अब कार्य तेज गति से आरम्भ होकर 2026 मे ही पूर्ण होना चाहिए।
वही विधायक ने यह भी निर्देशित किया की त्रिशूल चौक से डीडी चौक तक एक लेयर का कार्य पूर्ण हो जिसपर विभाग ने बताया इस माह मे वह जीएसबी बिछाने का कार्य पूर्ण कर देंगे ओर साथ ही शेष बचे कुछ विभागों की निर्माण दीवारे हटाने की कार्यवाही को आरम्भ कर दिया गया है।
विधायक बोले रिंग रोड के बाद रुद्रपुर मे त्रिशूल चौक से मेडिकल कॉलेज तक चौड़ीकरण का कार्य यह हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है यह तय सीमा मे इस वर्ष बनकर जनता को समर्पित हो जाये यह पीडब्ल्यूडी विभाग सुनिश्चित कर ले, मैं अब इसके निर्माण कार्य में किसी प्रकार का ढीला रवैया बर्दाश्त नहीं करुँगा ।

Advertisement

साथ ही विधायक शिव अरोरा ने उनके द्वारा पास करवाई गई कई सड़को के कार्य प्रगति पर भी चर्चा की जिसमे महतोष मानूनगर मार्ग पर भी बरसात से पहले एक कोट डालने के लिये विधायक ने विभाग को निर्देश दिये उन्होंने कहा बरसात से पहले वहाँ एक कोट डाल जाये वरना बरसात मे वहाँ कीचड़ मे स्थिति बहुत खराब हो जायेगी लोगो का निकलना मुश्किल होगा।
साथ ही विधायक ने पीडब्ल्यूडी विभाग को भूरारानी- शांति बिहार- छतरपुर मार्ग जिसके लिये 2.47 करोड़ धनराशि जारी हुई है उसके कार्य को अगले एक सप्ताह मे आरम्भ करने के निर्देश दिये इसके साथ ही अन्य क्षेत्र की सडके जिनके टेंडर प्रकिया पूर्ण कर लीं गई जिसमे 32 लाख से मुकरद्रपुर मार्ग, 46 लाख से महतोष मोड़ से अलखदेवी मार्ग, 58 लाख से केसरपुर से श्मशान घाट मार्ग के कार्य को भी अगले एक सप्ताह मे आरम्भ करने के निर्देश दिये।

विधायक शिव अरोरा ने कहा विकास कार्य मे कोई कमी नहीं है वह लगातार क्षेत्र के विकास के लिये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से एक के बाद एक ऐसी ऐसी सड़को के लिये पैसा लाने का कार्य कर रहें है जो दस साल से जर्जर हाल मे थी जिनकी सुध किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं लीं,लेकिन विधायक शिव अरोरा ने क्षेत्र की जनता के दर्द को समझा की ओर करोड़ो रूपये की सड़के उनके द्वारा स्वीकृत करवाई गई उन्होंने कहा उनके कार्यकाल मे लगातार रुद्रपुर क्षेत्र मे विकास कार्य मे रफ्तार आई है ओर उनके विधायक होते कोई क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा, विधायक बोले पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ विकास कार्यों की गति पर समीक्षा बैठक की है आने वाले दिनों मे सड़को के निर्माण मे तेजी आयेगी।

इस दौरान अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह, एई बसेड़ा,मयंक कक्कड़ आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.