Breaking News

खेल महाकुंभ में ऊधमसिंह नगर के योगासन खिलाड़ियों का जलवा

खेल महाकुंभ में ऊधमसिंह नगर के योगासन खिलाड़ियों का जलवा

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में तीन रजत समेत खिलाड़ियों ने जीते पदक, जिले का बढ़ाया मान

Advertisement

रुद्रपुर। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-खेल महाकुंभ 2026 की राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 14 से 16 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासन विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब 300 से 400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

योगा कोच मंजू राणा के अनुसार, अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर बालक वर्ग में रुद्रपुर के उदित भट्ट और देवेश सिंह बिष्ट की जोड़ी ने द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। वहीं अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल बालक वर्ग में हार्दिक सिंह बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। अंडर-19 आर्टिस्टिक सिंगल बालिका वर्ग में तनिष्का सांगवान ने तृतीय स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया।

उदित भट्ट, देवेश सिंह बिष्ट और हार्दिक सिंह बिष्ट रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल के छात्र हैं, जबकि तनिष्का सांगवान आरएएन स्कूल की छात्रा हैं। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर विद्यालयों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जताई।

खिलाड़ियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप ट्रैक सूट, टी-शर्ट, खेल सामग्री, जूते-मोजे तथा आने-जाने का भत्ता भी प्रदान किया गया।

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जेसीज पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी भूपेंद्र सिंह रावत, वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की समेत अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.