Breaking News

दीपावली पर ठेका और आउटसोर्स कर्मियों को मिले बोनस, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कुलपति से की मांग

दीपावली पर ठेका और आउटसोर्स कर्मियों को मिले बोनस, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कुलपति से की मांग

पंतनगर। दीपावली के पावन पर्व पर पंतनगर विश्वविद्यालय में कार्यरत ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को बोनस अथवा प्रोत्साहन राशि दिलाने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व विधायक एवं विश्वविद्यालय की प्रबंधन परिषद के सदस्य राजेश शुक्ला ने कुलपति डॉ. शिवेंद्र कश्यप से मुलाकात की। उन्होंने कुलपति को मांग पत्र सौंपकर कर्मचारियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।

1002136671.jpg

 

राजेश शुक्ला ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्वच्छता, सुरक्षा, कृषि प्रक्षेत्रों, प्रयोगशालाओं और विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की अहम भूमिका है। सीमित वेतन के बावजूद ये कर्मचारी पूरी मेहनत और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, लेकिन दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर बोनस के लाभ से वंचित रह जाते हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करना कर्मचारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में दीपावली पर मिलने वाली प्रोत्साहन राशि उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

पूर्व विधायक शुक्ला ने कुलपति से मांग की कि संबंधित सेवा प्रदाता एजेंसियों और ठेकेदारों को आवश्यक निर्देश जारी कर सभी पात्र ठेका एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली बोनस अथवा प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति में योगदान देने वाले कर्मचारियों की खुशियों का ध्यान रखना भी संस्थान की जिम्मेदारी है। त्योहार के अवसर पर कर्मचारियों को आर्थिक सहयोग मिलने से उनका मनोबल बढ़ेगा।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.