Breaking News

भारतीय हमलों के बीच बलूचिस्तान में भी खेला शुरू, BLA ने 14 पाक सैनिकों को मारा

प्रयाग भारत, भारत: ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत पहलगाम में सर्जिकल स्ट्राइक किया.  भारत के जवाब ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया. दूसरी ओर, बलोचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) के हमलों ने पाकिस्तान को दोहरे संकट में डाल दिया है. पहलगाम हमले के ठीक 15 दिन बाद, 6-7 मई 2025 की रात भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना ने मिलकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. ये ठिकाने बहावलपुर, मुरीदके, कोटली, मुजफ्फराबाद, गुलपुर, भिंबर, चाक अमरू, बाग और सियालकोट में स्थित थे.

भारतीय वायुसेना ने रात 1:05 से 1:30 बजे के बीच सटीक मिसाइल हमले किए, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के मुख्यालय ध्वस्त हो गए. सूत्रों के मुताबिक, इस कार्रवाई में 80 से 90 आतंकी मारे गए, जिनमें आतंकी सरगना मसूद अजहर के परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल थे. भारतीय सेना ने इस ऑपरेशन को इतनी गोपनीयता और सटीकता के साथ अंजाम दिया कि पाकिस्तान को भनक तक नहीं लगी.

बलोचिस्तान में BLA का तांडव

जब पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के झटके से उबरने की कोशिश कर रहा था, तभी बलोचिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने उसे दूसरा बड़ा झटका दे दिया. BLA ने दो अलग-अलग हमलों में पाकिस्तानी सेना के 14 सैनिकों को मार गिराया. पहला हमला बोलन जिले के माच क्षेत्र में हुआ, जहां BLA की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस स्क्वॉड (STOS) ने रिमोट-कंट्रोल्ड IED से सेना की गाड़ी को उड़ा दिया. इस हमले में 12 सैनिक मारे गए, जिनमें स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारिक इमरान और सूबेदार उमर फारूक भी शामिल थे. दूसरा हमला केच जिले के कुलाग टिग्रान क्षेत्र में हुआ, जहां बम निरोधक दस्ते पर IED हमले में दो और सैनिक मारे गए.

BLA के प्रवक्ता जियंद बलोच ने इन हमलों की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “पाकिस्तानी सेना एक भाड़े की फौज है, जो विदेशी हितों की रक्षा करती है. बलोचिस्तान की आजादी की लड़ाई अब और तेज होगी.” बलोचिस्तान में लंबे समय से चल रहा विद्रोह अब पाकिस्तान के लिए नासूर बन चुका है. हाल ही में BLA ने कलात जिले के मंगोचर शहर पर कब्जा कर लिया और उसे ‘आजाद’ घोषित कर दिया. इस घटना ने पाकिस्तानी सरकार को हिलाकर रख दिया.

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.