Breaking News

ऊधम सिंह नगर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र

Share

ऊधम सिंह नगर में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र
रुद्रपुर: मौसम विभाग के भारी बारिश, आकाशीय बिजली और नदियों के बढ़े जलस्तर के अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने 21 अगस्त 2026 को ऊधम सिंह नगर जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा-12 तक अवकाश घोषित किया है।
जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए भी अवकाश रहेगा। हालांकि विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ती/सहायिका अपने-अपने संस्थान में उपस्थित रहेंगे।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इसका उल्लंघन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के तहत माना जाएगा और संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है।


Share
error: Content is protected !!