Breaking News

57 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

Share

57 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

दिनेशपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दिनेशपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए 57 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर एसपी सिटी और सीओ पंतनगर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। ग्राम बुकसौरा में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने आरोपित की पहचान छिन्दर सिंह पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम बुकसौरा, थाना दिनेशपुर, उम्र 35 वर्ष के रूप में की है। पूछताछ में आरोपित ने स्मैक उपलब्ध कराने वाले एक अन्य व्यक्ति के संबंध में जानकारी दी है। साथ ही क्षेत्र में मादक पदार्थ खरीदने वालों और तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामदगी के आधार पर थाना दिनेशपुर में एफआईआर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूछताछ में सामने आए लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।कार्यवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी जयनगर उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, अपर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह बोरा, कांस्टेबल महेंद्र और महिला कांस्टेबल पूजा शामिल रहे।


Share
error: Content is protected !!