Breaking News

विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्रतारी नहीं होने से नाराज पीलीभीत के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक विरोध किया

Share

विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्रतारी नहीं होने से नाराज पीलीभीत के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक विरोध किया

और एसएसपी ज्ञापन सौंपकर नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्रतार करने की मांग की।

रूद्रपुर। विवाहिता के हत्यारों की गिरफ्रतारी नहीं होने से नाराज पीलीभीत के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर सांकेतिक विरोध किया और एसएसपी ज्ञापन सौंपकर नामजद आरोपियों को शीघ्र गिरफ्रतार करने की मांग की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में पीलीभीत के दर्जनों लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सितारगंज पुलिस के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए सांकेतिक विरोध किया। इस दौरान एसएसपी को ज्ञापन भी सौंपा गया।
ज्ञापन में नगरिया खुर्द पीलीभीत निवासी समीर मल्लिक ने बताया कि उसकी पुत्री की बीते दिनों ससुरालियों ने सितारगंज में हत्या कर दी थी। मामले में सितारगंज थाने में 6 आरोपियों के खिलाफ 3 जून को मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। लेकिन पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्रतार नहीं कर पायी है। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्रतार करने की मांग की। इस दौरान पीड़ित परिवार के साथ गोविंद विश्वास, ओमप्रकाश मंडल, सोनाई गाईन, निताई राय, गौर राय, ब्रजेन मंडल, सूरज अधिकारी, हरियांद अजय सरकार, विनय विश्वास, साधन, विशाल मल्लिक, गोपाल मंडल, संजीत मंडल, सतीश मल्लिक, जमुना गाईन, साहिबा विश्वास, देवकी मल्लिक, बिलाल मण्डल, अमित कुमार, भोला, आकाश, कपिल, प्रदीप, कालू, राकेश, चंदन, अनिल, कररण, राजेश, सुनील, राजेश कुमार, मुकेश, सरेाज, प्रतिमा, गीता सहित दर्जनों लोग शामिल थे।


Share
error: Content is protected !!