Breaking News

हल्द्वानी : दुष्कर्म के आरोप में बंदी की जेल में हुई मौत

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी उप कारागार में एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. मृतक कैदी का नाम इस्लामुद्दीन है जो दुष्कर्म के आरोप में बंद था.बुधवार को अचानक उसकी मौत हो गई. मौत कैसे हुई, ये तो साफ नही लेकिन जेल की बैरक में लगे सीसीटीवी फुटेज में वह आराम से बैठा दिख रहा था।हल्द्वानी उप कारागार में बंद ऊधमसिंह नगर के बाजपुर निवासी 37 वर्षीय इस्लामुद्दीन पुत्र असगर की बुधवार देर रात एसटीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि इस्लामुद्दीन पिछले डेढ़ महीने से जेल में बन्द था. उस पर दुष्कर्म समेत अन्य गम्भीर आरोप भी थे, जिनकी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी बुधवार की सीसीटीवी फुटेज में वह अपनी बैरक में आराम से बैठा और लोगों से बातचीत करता दिखाई दे रहा है शाम करीब 4 बजे उसने तकलीफ होने की बात कहते हुए चिकित्सकीय जांच की बात कही इसके बाद उसे एसटीएच भेजा गया यहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की पुष्टि के बाद परिजनों को सूचना दी गई और शव को मोर्चरी भेज दिया गया गुरुवार को उसके परिवार वाले पहुंचे तो गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता लग पाएगी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!