Breaking News

किच्छा रोड निजी हॉस्पिटल में मरीज और नर्स के बीच मारपीट, प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल

किच्छा रोड निजी हॉस्पिटल में मरीज और नर्स के बीच मारपीट, प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल
रुद्रपुर: किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार को एक विवादित घटना हुई, जिसमें एक मरीज और नर्स के बीच विवाद देखने को मिला। बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब मरीज के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ से नर्स महिला मरीज से इलाज करने से मना किया।
हालांकि, अस्पताल स्टाफ ने मरीज का इलाज करने का प्रयास किया, इसी दौरान भर्ती मरीज ने नर्स को थप्पड़ मार दिया। इसके जवाब में नर्स ने भी मरीज पर कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मामला अस्पताल प्रबंधन तक नहीं पहुँच पाया।
सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में कम उम्र और अपर्याप्त योग्यता वाली नर्स स्टाफ को मरीजों की देखभाल के लिए रखा गया है। कई बार नर्स स्टाफ द्वारा अनुचित भाषा का भी प्रयोग देखा गया है।
इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की नियुक्ति नीति और स्टाफ प्रशिक्षण की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अस्पताल का नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन मामले की जांच और उचित कार्रवाई की आवश्यकता है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.