Breaking News

कुमार ऑटोव्हील्स में Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग

Share

कुमार ऑटोव्हील्स में Scorpio-N के नए अवतार की भव्य लॉन्चिंग
ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा )रुद्रपुर। किच्छा बाईपास रोड स्थित कुमार ऑटोव्हील्स प्रा. लि. में बुधवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा की लोकप्रिय एसयूवी Scorpio-N के नए मॉडल की भव्य लॉन्चिंग हुई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति ने कंपनी के सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल सहित अन्य निदेशकों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद केक काटकर नए मॉडल का अनावरण किया गया।
कंपनी के महाप्रबंधक सेल्स ने ग्राहकों को नई Scorpio-N के फीचर्स और खूबियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मॉडल में Panoramic Skyroof, 540° Surround View System, Blind View Monitor, R18 Diamond Cut Alloy Wheels और अपडेटेड IP Centre Facia जैसे आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं।
एसयूवी में 31.24 सेमी फ्लोटिंग HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 26.03 सेमी HD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। फ्रंट रो में 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट के साथ ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए Adventure Statistics फीचर भी उपलब्ध है।
3.80 लाख से अधिक वाहन बिके
कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, वर्ष 2022 में लॉन्च होने के बाद से Scorpio-N की 3.80 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री हो चुकी है। एसयूवी में G20 TGDi mStallion और D22 mHawk इंजन के साथ RWD और 4WD विकल्प उपलब्ध हैं। Level-2 ADAS, 12-स्पीकर SONY ऑडियो सिस्टम, वेंटिलेटेड सीट, ऑटो-डिमिंग IRVM और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।
4000 किमी की यात्रा का रिकॉर्ड
कार्यक्रम में विशेष अतिथि राजेश सिंघल और नितिन भी मौजूद रहे। दोनों ने महिंद्रा इलेक्ट्रिक वाहन से कश्मीर से कन्याकुमारी तक करीब 4000 किलोमीटर की यात्रा 57 घंटे में पूरी कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान बनाया। कुमार ऑटोव्हील्स के निदेशकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कंपनी के निदेशकों ने कहा कि गुणवत्ता, परफॉर्मेंस और सर्विस के स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाता। यही कारण है कि कुमार ऑटोव्हील्स को देश के प्रमुख महिंद्रा डीलर्स में स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में महिंद्रा के और नए सेगमेंट और मॉडल ग्राहकों को देखने को मिलेंगे।
कार्यक्रम में महिंद्रा के अधिकारी, शोरूम कर्मचारी, इंश्योरेंस व फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!