Breaking News

हल्द्वानी : अराजक तत्वों ने खंडित की भक्त प्रहलाद की मूर्ति,क्षेत्र के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग (वीडियो)

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के सिंधी चौराहे के पास स्थित होली ग्राउंड में स्थापित भक्त प्रहलाद की मूर्ति को अराजक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया जिसके चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी सूचना मिलने पर आसपास के व्यापारी और क्षेत्र की जनता भी पहुंच गई और वहां पर काफी हंगामा भी हुआ सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, सीओ सिटी नितिन लोहनी,हल्द्वानी कोतवाली समेत आसपास की पुलिस की टीम भी पहुंच गई थी जहां पर स्थिति को प्रशासन और पुलिस ने नियंत्रण में लिया भक्त प्रहलाद की मूर्ति अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने से लोगों में काफी नाराजगी है और इसके पीछे किन लोगों का हाथ है इसका पता लगाने की मांग की गई है होली ग्राउंड के पास कई सारे लोग फलों का ठेला लगाते हैं ऐसे में उनसे भी पूछताछ की जाएगी फिलहाल प्रशासन ने स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया है और लोगों को समझा बूझकर घरों को भेज दिया गया है,सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने कहा सीसीटीवी फुटेज चेक की जाएगी जो भी इसके पीछे दोषी है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!