Breaking News

हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पूर्ति विभाग को दिए यह निर्देश…

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने हल्द्वानी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग के संबंध में मिली शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके फल स्वरुप विगत दिनों 27 कमर्शियल व घरेलू सिलेंडरों के साथ डहरिया क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध रिफिलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया गया। कुमाऊं आयुक्त श्री दीपक रावत ने घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में घटतोली और अवैध रिफिलिंग की शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है की विभिन्न क्षेत्रों से लगातार इस तरह की शिकायतें प्राप्त हो रही है हालांकि पूर्ति विभाग ने कुमाऊ आयुक्त श्री दीपक रावत के निर्देश पर डहरिया में छापेमारी कर कार्रवाई की है आयुक्त द्वारा इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि घरेलू गैस की कालाबाजारी, घटतोली, और अवैध रिफिलिंग को रोकना बेहद जरूरी है उन्होंने अधिकारियों को निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!