Breaking News

हल्द्वानी के चौसला में अवैध रूप से संचालित फोम फैक्ट्री सील, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

प्रशासन ने चौसला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक फोम फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम परितोष वर्मा और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही। एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों द्वारा आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी और जांच में कई अनियमितताएँ पाई गईं। इसके अलावा, फैक्ट्री का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर स्थित था, जिसे 15 दिनों के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। चौसला क्षेत्र में रियल एस्टेट (रेरा) नियमों के खिलाफ कई प्लॉटिंग भी की गई हैं। इसको लेकर डीएम नैनीताल ने सचिव रेरा को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जमीनों की खरीद-फरोख्त पर भी तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित किए जा रहे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!