खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय खटीमा भ्रमण के दौरान शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, रामपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।


