Breaking News

भीमताल में बड़ा हादसा, रोडवेज बस खाई में गिरी, कई लोग घायल

Share

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

नैनीताल। भीमताल के सलड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब उत्तराखंड रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की खबर है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालने का काम शुरू किया। नैनीताल से दमकल विभाग और एसडीआरएफ की टीम भी राहत अभियान में मदद के लिए रवाना हो गई है।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!