Breaking News

जनता की पुकार: “सिलेंडर दो सरकार” — गाबा ने खोला मोर्चा, सप्लाई बढ़ाने की मांग

जनता की पुकार: “सिलेंडर दो सरकार” — गाबा ने खोला मोर्चा, सप्लाई बढ़ाने की मांग

रूद्रपुर- सिलेंडर न मिलने से परेशान सैंकड़ो उपभोक्ता इंडेन गैस ऐजेंसी पर सुबह 4 बजे से ही जमा हो गये। सिलेंडर दो-सिलेंडर दो की अपील कर रही जनता के बार-बार बुलावे पर एक बार फिर समाजसेवी सुशील गाबा इंडेन गैस ऐजेंसी पहुंचे और उन्होनें काफी देर तक वहां रहकर चिलचिलाती गर्मी व सिलेंडरों की दिक्क्त के कारण अपना धैर्य खो रहे जनसमूह से बात भी की और जनता की बढ़ती संख्या के कारण भारी दबाब का सामना कर रहे होम डिलीवरी ठेकेदार व स्टाफ से वार्ता कर उनकी बात को सुनकर उन्हें भी सुरक्षा की भावना का बोध करा ईमानदारी से गैस वितरण की अपील की।

समाजसेवी सुशील गाबा ने इंडेन ऐजेंसी के गैस सिलेंडर बैगलाग तथा डीएसी सिस्टम को समस्या की प्रमुख जड़ बताया। श्री गाबा नें कहा कि रोजाना 3 गाडी की डिमांड है, ऐसे में रोजाना केवल एक गाड़ी सिलेंडर आने से यह परेशानी बढ़ती जा रही है। डी.ए.सी. पर्ची की बाध्यता के कारण इंडियन आयल कारपोरेशन के सिस्टम में रूद्रपुर के लिये लोड बढ़ानें में परेशानी हो रही है। साथ ही सुबह 4 बजे से लाईनों में लगे उपभोक्ता को जब डीएसी पर्ची जनरेट न होनें के कारण एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलता, इससे आम जनता को किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, साथ ही गैंस ऐजेंसी के होम डिलीवरी ठेकेदार व उनके कर्मियों को भी भारी जनदबाव व जनरोष का झेलना पड़ रहा है।

श्री गाबा नें एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत को दूर करनें के लिये डीएसी सिस्टम के साथ ही पर्ची से बुकिंग की पुरानी व्यवस्था को लागू करने की सख्त जरूरत है।

पार्षद सचिन मुंजाल नें कहा कि कमर्शियल सिलेंडरों के अभाव में सैंकड़ों छोटी चाय की दुकानें, ढाबे, व अन्य दुकानें बंद हो चुकी हैं, इससे हजारों लोग बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं, इसलिये शीघ्र ही नये कमर्शियल सिलेंडरों के लिये कनैक्शन दिये जायें तथा उनकी डिलीवरी भी की जाये।

पार्षद परवेज कुरैशी नें कहा कि बस्तियों में सिलेंडरों के लिये जनता पार्षदों के उपर दबाव बना रही है। इस समस्या का जल्द समाधान बहुत जरूरी है। सरकार को ध्यान देना चाहिये।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.