Breaking News

महापौर दीपक बाली ने मां चामुंडा का आशीर्वाद लिया

Share

सम्पादक श्रवण कुमार 

काशीपुर । महापौर दीपक बाली ने आज यहां चामुंडा मंदिर पहुंचकर डॉक्टर तरुण सोलंकी के परिवार द्वारा कराई गई पूजा में भाग लिया और मां चामुंडा का आशीर्वाद लिया।
यह पूजा श्री सोलंकी के पिताजी श्री विजय सोलंकी ने श्री बाली की चुनावी जीत को लेकर माता से मनोत मांगी थी। श्री बाली की चुनावी जीत के बाद आज चामुंडा मंदिर पर पूजा अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया गया और माता का धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर डॉ तरुण सोलंकी और उनके पिताजी विजय सिंह सोलंकी अनुराग सोलंकी मुकेश सिंह सोलंकी राधेश्याम प्रजापति सूर्य सोलंकी यश सोलंकी अभिमन्यु सोलंकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। पंडित पुरनचंद काडंपाल ने पूजा कराई और महापौर दीपक बाली को साल औढाकर सम्मानित किया।


Share
error: Content is protected !!