Breaking News

महिला सम्मान पर मंत्री बहुगुणा का सख्त फैसला,धीरज सिंह को प्रतिनिधि पद से बर्खास्त किया

रुद्रपुर:  महिला बीडीसी सदस्य से मारपीट प्रकरण में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कड़ा रुख अपनाते हुए अपने नामित प्रतिनिधि धीरज सिंह को पद से हटा दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ब्लॉक क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान महिला बीडीसी सदस्य के साथ धीरज सिंह द्वारा अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई थी। घटना के बाद महिला प्रतिनिधि ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों और उच्च स्तर तक की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए मंत्री बहुगुणा ने तत्काल प्रभाव से धीरज सिंह को उनके पद से हटाने का आदेश जारी किया।

मंत्री के इस निर्णय को महिला सम्मान की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत किया है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में धीरज सिंह की भूमिका को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

सूत्रों के अनुसार, विभागीय स्तर पर घटना की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है ताकि दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.