Breaking News

नशीले इन्जेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

Share

रुद्रपुर : जनपद उधम सिंह नगर मे एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, रुद्रपुर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम द्वारा कल्याणी पुल के निचे खेडा किच्छा रोड रुद्रपुर पर वाहन/संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान अभियुक्त पवन कोली उर्फ दागिया पुत्र स्व0 रामनारायण रम्पुरा निवासी को किया गिरफ्तार । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 39 प्रतिबंधित नशीने इन्जेक्शन बरामद किया गये ।और मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही, उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।


Share
error: Content is protected !!