Breaking News

उत्तराखण्ड हल्द्वानी जजी कोर्ट के बाहर सरेआम फायरिंग और चले चापड़……………… गंभीर हालत में एक युवक एसटीएच में भर्ती……………… पुलिस ने कई युवकों को उठाकर सीसीटीवी फुटेज की शुरू की जांच……………

Share

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी के जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर हल्द्वानी के युवकों ने रविवार रात जमकर अराजकता करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार अवैध असलहों व चापड़ से लैस युवकों ने फायरिंग कर दहशत ‘फैला दी। जेल से जमानत पर छूटे रुद्रपुर निवासी युवक पर चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घायल को एसटीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हल्द्वानी के कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटनास्थल के फुटेज खंगाले जा रहे हैं कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि रुद्रपुर निवासी राहुल राठौर व हल्द्वानी के जजी कोर्ट के पास रहने वाले सुमित बिष्ट व सुमित बाली दोस्त हैं। कुछ दिनों से दोनों के बीच तकरार चल रही थी। राहुल मारपीट के मामले में जेल में बंद था और कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा है। उन्होंने बताया कि रविवार रात साढ़े 10 बजे राहुल अपने एक दोस्त संग कार से हल्द्वानी पहुंचा। फोन पर उसकी सुमित बिष्ट व सुमित बाली से बात हुई। इसी बीच दोनों में पुरानी बात को लेकर गालीगलौज हो गई और दोनों गुटों ने एक-दूसरे को जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर मिलने की धमकी दे डाली। आरोप है कि सुमित व बाली दोनों कई युवाओं संग हथियारों से लैस होकर पहुंच गए। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई। हल्द्वानी के युवकों ने इस बीच फायरिंग कर दी, जिससे आसपास के लोगों व राहगीरों में दहशत फैल गई। सुमित व उनके साथियों ने राहुल पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहुल को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपित फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रहीं है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!