जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में जीते पदक

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा )रुद्रपुर। जीआरडी इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्तराखंड राज्य स्तरीय वोविनाम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता शिवालिक हॉल परिसर स्थित श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई।
विद्यालय की कक्षा तीन की छात्रा जासवी मुंजाल ने अंडर-14 बालिका वर्ग (-24 किग्रा) फाइटिंग इवेंट में रजत पदक जीता, जबकि कक्षा आठ के छात्र देवांश अरोरा ने अंडर-14 बालक वर्ग (-36 किग्रा) में कांस्य पदक हासिल किया।
विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में वाइस चेयरमैन सतनाम सिंह चावला, प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी, कोऑर्डिनेटर अलका भारद्वाज और मनोज अरोरा ने खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
वाइस चेयरमैन सतनाम सिंह चावला ने कहा कि विद्यालय के छात्र शिक्षा के साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानाचार्य हिमांशु जोशी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया।
वोविनाम कोच ऋषि पाल भारती ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अगस्त में जम्मू में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान विद्यालय स्टाफ ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

