Breaking News

कर्तव्यनिष्ठ आरक्षी विपिन बिष्ट का निधन, ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार में शोक की लहर

कर्तव्यनिष्ठ आरक्षी विपिन बिष्ट का निधन, ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार में शोक की लहर

 

रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस लाईन रुद्रपुर में तैनात आरक्षी विपिन बिष्ट के आकस्मिक निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
मूल रूप से जनपद बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र निवासी विपिन बिष्ट वर्ष 2006 में उत्तराखंड पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह पुलिस लाईन रुद्रपुर में तैनात थे। बताया गया कि वह पिछले करीब सात महीनों से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उनके उपचार के लिए हल्द्वानी के विवेकानंद हॉस्पिटल, बरेली के महाजन हॉस्पिटल सहित राजस्थान और दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में इलाज कराया गया।
दौराने इलाज रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्यवाही जारी है।
ऊधमसिंहनगर पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विपिन बिष्ट एक कर्तव्यनिष्ठ और शांत स्वभाव के कर्मी थे, जिनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।

 

 

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.