Breaking News

खटीमा दौरे पर पुष्कर सिंह धामी सख्त:लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तुरंत निपटें जनसमस्याएं

Share

खटीमा दौरे पर पुष्कर सिंह धामी सख्त: “लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तुरंत निपटें जनसमस्याएं

 

खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा व सभासदों ने बड़ी माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दीपक बाली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, पूर्व मेयर रामपाल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


Share
error: Content is protected !!