Breaking News

प्रयागराज में बढ़ाई गई सुरक्षा, धार्मिक और प्रमुख स्थलों पर कड़ी निगरानी

प्रयाग भारत, प्रयागराज: भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में किए गए एयर स्ट्राइक के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहर के सभी प्रमुख धार्मिक और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है।

हाईकोर्ट, आनंद भवन, प्रयागराज किला, बड़े हनुमान मंदिर, बमरौली एयरपोर्ट, प्रयागराज रेलवे जंक्शन और सिविल लाइंस बस अड्डा जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस, पीएसी और सीआरपीएफ के जवान मुस्तैदी से डटे हुए हैं।

रेलवे स्टेशन पर खोजी कुत्तों के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें ट्रेनों और प्लेटफार्मों की बारीकी से जांच की गई। हालांकि इस दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरों से हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है।

हाईकोर्ट परिसर में सुबह से ही सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई, वहीं धार्मिक स्थलों पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्रीय भ्रमण कर सुरक्षा स्थिति का स्वयं निरीक्षण किया।
एडीसीपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि भारत-पाकिस्तान के मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बल पूरी तरह तैयार है।
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.