Breaking News

भारत-पाक टेंशन के बीच लाहौर में 35-40 मिनट तक सीरियल ब्लास्ट

प्रयाग भारत, लाहौर: भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के बीच लाहौर में सीरियल धमाकों की खबर सामने आई है. वहां पर एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं. ये धमाके किसने किए ये अब तक पता नहीं चल सका है. ये कोई आतंकी गतिविधि भी हो सकती है. हालांकि जांच के बाद ही ये साफ हो सकेगा. एक के बाद एक कई धमाके लाहौर के वाल्टन एयरपोर्ट इलाके में सुने गए. जानकारी के मुताबिक ये धमाके करीब 35-40 मिनट तक हुए.

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने बुधवार को पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. जिसके बाद लोगों में डर का माहौल है. इस बीच लाहौर में आज सीरियल ब्लास्ट हो गया. ये ब्लास्ट किसने किया, ये अब तक साफ नहीं हो सका है.

धमाका एक इमारत के सामने हुआ. जिसके बाद बिल्डिंग के ऊपर धुआं उठता दिखाई दिया. लाहौर का गुलबर्ग इलाका और वाल्टन एयरपोर्ट के पास नसीहाबाद और गोपालनगर भी धमाके का शिकार हुआ है.  इस घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल है.

लोग अपने घरों से बाहर निकल गए हैं. इस घटना के बाद लाहौर के लोगों में डर का माहौल है. वे अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं. इन धमाकों के बाद इलाके में तुरंत इमरजेंसी सायरन बज गए.

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.