Breaking News

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी-VIDEO

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने बंद घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मकान मालिक परिवार सहित बहन के घर गया हुआ था इस दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में रखे नगदी सहित करीब 15 लाख की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है बताया जा रहा कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी अजीम खान एक फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर हल्द्वानी में ही कार्यरत हैं. अजीम दो दिन पहले पूरे परिवार संग अपनी बहन के घर बरेली गए थे.शनिवार को वह घर लौटे तो देखा कि उनके घर का मुख्य गेट और कमरों का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था.कमरों में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था लॉकर से तीन लाख रुपये और अलमारी से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे.घर में चोरी होने की घटना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है. यही नहीं चोरो ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सभी तारों को काट दिया और घर में रखें सीसीटीवी के डीबी आरवी कभी तोड़फोड़ कर फेंक दिया. चोरी होने की घटना के बाद परिवार सदमे में है.परिवार ने आशंका जताई है कि चोर यह जानते थे कि घर में कोई नहीं है .घटना की सूचना पर खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मौका मुआयना किया.. पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है.


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!