Breaking News

पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

Share

पुलिस टीम पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

रुद्रपुर:  कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में एक विधि-विवादित किशोर के जन्मतिथि प्रमाण पत्र के सत्यापन के दौरान पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 6 जून 2026 को चौकी रम्पुरा में तैनात आरक्षी विजय दरमियाल और हेड कांस्टेबल कृष्ण प्रसाद कोतवाली रुद्रपुर में दर्ज एफआईआर संख्या 180/2026, धारा 75 बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक विधि-विवादित किशोर के जन्मतिथि प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के लिए एसपीआर पब्लिक स्कूल, रमपुरा पहुंचे थे।
स्कूल में अवकाश होने के कारण परिसर बंद था। इस दौरान वहां मौजूद आशीष कुमार से जानकारी ली गई, लेकिन उसने विद्यालय के संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। पुलिस जांच में विद्यालय उसके पिता प्रदीप कुमार का होना पाया गया। पुलिस द्वारा इस संबंध में पूछताछ किए जाने पर आशीष कुमार कथित रूप से आक्रोशित हो गया।
आरोप है कि आशीष कुमार, उसकी बहनें रेखा और सरिता तथा अन्य परिजनों ने एक राय होकर पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई तथा वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिसकर्मियों ने किसी तरह स्वयं को बचाते हुए चौकी प्रभारी को सूचना दी।
सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरक्षी की तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में एफआईआर संख्या 281/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस ने सरिता, रेखा और आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
सरिता पुत्री प्रदीप कुमार, निवासी रम्पुरा वार्ड नंबर-24, रुद्रपुर
रेखा पुत्री प्रदीप कुमार, निवासी उपरोक्त
आशीष पुत्र प्रदीप कुमार, निवासी उपरोक्त
वांछित आरोपी
राजवती पत्नी प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
संजय
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं तथा मामले की जांच जारी है।


Share
error: Content is protected !!