Breaking News

आज हल्द्वानी में सशक्त व्यापार मंडल ने अपनी एजेंडे के साथ घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

आज हल्द्वानी में सातवें व्यापार मंडल के रूप में अस्तित्व में आने वाले सशक्त व्यापार मंडल ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए पूरे प्रदेश भर में व्यापारियों के हितों के लिए अपने एजेंडे को भी प्रस्तुत किया कालाढूंगी रोड के एक रेस्टोरेंट में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री भवन भट्ट ने बताया कि जिस तरह से व्यापार मंडल सिर्फ चाटुकारिता एवं अधिकारियों की गणेश परिक्रमा में लगे रहते हैं उससे व्यापारियों का भारी नुकसान हो रहा है व्यापारियों के हितों के लिए उन्हें सशक्त व्यापार उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना करने का निर्णय लेना पड़ा प्रदेश के दोनों मंडलों में कार्यकारी सदस्यों को जिम्मेदारी देने के बाद अब प्रदेशभर में व्यापारियों को जोड़ा जाएगा तथा दर्शन के समय में पहाड़ के व्यापारियों के सामान को पहुंचने में लोगों के सहयोग से डिपो बनाए जाएंगे।बाजारों में भीख मांगने वाले लोगों के लिए आश्रय केंद्र बनाए जाएंगे तथा उनके लिए रहने खाने पीने की भी व्यवस्था की जाएगी व्यापारियों की समस्याओं के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए भुवन भट्ट ने कहा कि व्यापार मंडलों के गलत निर्णय लेने के वजह से व्यापारियों को आज नैनीताल रोड में कारोबार मे नुकसान हो रहा है।आज महिला व्यापारी व्यापार के क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही है महिलाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिलवाकर मातृशक्ति को स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए संकल्प लेते हैं आज सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल हमारे पहाड़ के व्यापारियों के पलायन को रोकने के लिए लघु उद्योग व उद्योग स्थापना करने के लिए सरकार से प्रयास करेंगे सरकार द्वारा वर्तमान में जो योजना पहाड़ के लोगों के लिए चलाई जा रही है उसका लाभ क्षेत्रीय लोगों को नहीं मिल रहा है हमारा संगठन क्षेत्रीय लोगों को सरकार द्वारा चलाएं चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देकर वे लोगों को रोजगार के लिए प्रेरित करेंगे

 

नव नियुक्त पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगल्टिया

प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट

प्रदेश सलाहकार समिति संयोजक डॉ अंजना जोशी

प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी

प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी

प्रदेश प्रभारी सीमा बत्रा

कुमाऊं मंडल प्रभारी काजल खत्री जिला प्रभारी महिला मंजू शाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय नारायण त्रिपाठी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंदन बिष्ट जिला प्रभारी संजय बिष्ट ,सह प्रभारी राहुल जोशी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरूण वानखेड़े रामनगर प्रभारी यशपाल सिंह रावत मुखानी मंडल प्रभारी भुवन सांगुडी भवान बिष्ट, अंकित बिष्ट,विनय बत्रा,हिमांशी पलाडिया, हर स्वरुप पाल, विरेन्द्र पाल नेगी,कुंदल गेंडा,बेबी गोयल,नीता गुप्ता,किरन कश्यप,डा भावना गुप्ता, ज्योति सक्सेना, हेमंत कोठारी,


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!