Breaking News

दुःखद- हल्द्वानी पेड़ की टहनी गिरी बाइक सवार की टूटी टांग (देखिए वीडियो)

Share

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी के लामाचौड मे आम्रपाली यूनिवर्सिटी के समीप जामुन के पेड़ की टहनी सड़क पर चलते बाइक सवार के ऊपर गिर गई जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त होने के अलावा बाइक सवार की टांग टूट गई जिससे वह वहां जमीन पर गिर गया क्षेत्र के लोगों ने मिलकर उसे पेड़ के नीचे से निकाला जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से केलाखेड़ा की ओर जा रहा वसीम पुत्र दिलशाद जैसे ही आम्रपाली यूनिवर्सिटी के समीप से गुजरा तो वहां गुरुद्वारे के पास बहुत बड़े पेड़ से एक विशाल शाखा सड़क पर गिर गई जिससे उसकी बाइक क्षतिग्रस्त होने के अलावा उसकी टांग पर भारी चोट आ गई है समझा जा रहा है कि उसकी टांग में फैक्चर हो गया है जिसकी वजह से वह उठ भी नहीं पा रहा है स्थानीय लोगों ने उसे पेड़ की शाखा के नीचे से निकाला और उसे किनारे कर बाइक को भी निकलने का प्रयास किया वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि आम्रपाली स्थित गुरुद्वाराप्रबंध समिति की ओर से वन विभाग को इस पेड़ को काटने के लिए 2 वर्ष से अधिक समय से प्रार्थना पत्र दिया हुआ है। लेकिन वन विभाग के लापरवाही है कि अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है जिसकी वजह से बाइक सवार को नुकसान उठाना पड़ा है वहीं क्षेत्र के लोगों ने यह भी बताया कि वन विभाग लापरवाही बरतता है तथा बिना सुविधा शुल्क दिए कोई कार्रवाई नहीं करता है जिसकी वजह से लोगों में इस दुर्घटना के बाद आक्रोश बना हुआ है लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में काफी स्कूल है तथा अधिकतर स्कूली बच्चे सड़क पर निकालते रहते हैं कभी भी बड़ी घटना हो सकती है


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!