Breaking News

सोशल मीडिया वीडियो को लेकर महिला ने पति व फेसबुक पेज संचालक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

Share

सोशल मीडिया वीडियो को लेकर महिला ने पति व फेसबुक पेज संचालक पर लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा ) दिनेशपुर: ग्राम कालीनगर निवासी एक महिला ने अपने पति एवं एक फेसबुक पेज संचालक पर सोशल मीडिया के माध्यम से बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में महिला ने थाना दिनेशपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पति ने पूर्व में भी विवाह किया था, जिसकी जानकारी उसे नहीं दी गई थी। वर्तमान में पति किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है तथा दोनों के बीच विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
महिला का आरोप है कि पति द्वारा पंचायतनामा एवं दानपत्र के माध्यम से उसे रहने के लिए मकान दिया गया था। लेकिन बीती 8 मई को फेसबुक पर संचालित “समाचार इंडिया 1” नामक पेज पर एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें उसके पति द्वारा महिला पर कई आरोप लगाए गए तथा उसके चरित्र पर भी टिप्पणी की गई।
महिला ने आरोप लगाया कि उक्त फेसबुक पेज का संचालन रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप निवासी द्वारा किया जाता है और बिना उसका पक्ष जाने एकपक्षीय वीडियो प्रसारित कर उसकी सामाजिक छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।
पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर पति एवं संबंधित फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।


Share
error: Content is protected !!