Breaking News

उत्तराखंड में खनन व्यवसाय को लेकर छिड़ी बहस

उत्तराखंड में खनन व्यवसाय को लेकर छिड़ी बहस

उत्तराखंड में खनन व्यवसाय को लेकर छिड़ी बहस

देहरादून। प्रदेश में खनन व्यवसाय को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। इसी बीच खनन व्यापारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खनन नीति को सही करार दिया है। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार द्वारा लागू की गई खनन नीति अब तक की सबसे बेहतर नीति है, जिससे प्रदेश को आर्थिक मजबूती तो मिल ही रही है, साथ ही बेरोजगारों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं।

 

खनन व्यापारी अनिल पाण्डेय ने कहा कि नई खनन नीति से कारोबार में पारदर्शिता आई है और छोटे स्तर पर काम करने वाले लोगों को भी इसका सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की इस नीति से प्रदेश के हजारों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है।

 

व्यापारियों का कहना है कि यदि इसी प्रकार सरकार खनन क्षेत्र में पारदर्शिता और सुशासन बनाए रखे तो आने वाले समय में यह नीति प्रदेश के विकास की रीढ़ साबित होगी।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.