Breaking News

किच्छा-सिरौली निकाय चुनाव पर पुलिस का पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर

किच्छा-सिरौली निकाय चुनाव पर पुलिस का पहरा, चप्पे-चप्पे पर नजर

01 एसपी, 22 दरोगा समेत भारी पुलिस बल संभालेगा मोर्चा, पीएसी की महिला-पुरुष टुकड़ियां भी तैनात

Advertisement

रुद्रपुर। किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंहनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मतदान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मतदान केंद्रों और उनके आसपास पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी।

SSP अजय गणपति के निर्देशन में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का विशेष जोर मतदाताओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर रहेगा।

01 एसपी समेत 164 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा

किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन के लिए 01 पुलिस अधीक्षक, 01 क्षेत्राधिकारी, 03 निरीक्षक, 22 उपनिरीक्षक, 24 हेड कांस्टेबल, 72 कांस्टेबल और 24 महिला कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 15 फायरमैन और 25 होमगार्ड भी चुनाव ड्यूटी में लगाए गए हैं।

पीएसी की महिला-पुरुष टुकड़ियां भी मोर्चे पर

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पीएसी पुरुष की 1.5 सेक्शन और पीएसी महिला की 1.5 सेक्शन भी निर्वाचन ड्यूटी में तैनात रहेगी। संवेदनशील क्षेत्रों, मतदान केंद्रों और आसपास के इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी।

हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर

एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों को चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि निर्वाचन के दौरान किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए बल को पूरी तरह तैयार रखा गया है। प्रशासन का लक्ष्य शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष मतदान कराना है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.