Breaking News

75 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, जानवर चराने गई महिला को दबोच दुष्कर्म

75 साल की बुजुर्ग महिला से हैवानियत, जानवर चराने गई महिला को दबोच दुष्कर्म

जसपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार 24 मई को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली जसपुर में तहरीर देकर बताया कि बुजुर्ग महिला 23 मई की शाम जानवर चराने के लिए गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर गलत काम किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सुरागरसी-पतारसी शुरू की।
विवेचना के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके साथ कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फार्म हल्दुवाशाहू थाना कुंडा ने जबरन दुष्कर्म किया। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.