Breaking News

आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर कांग्रेसियों ने लालकुआं कोतवाली का घेराव किया

Share

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नही होने से आक्रोशित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ कोतवाली का घेराव करते हुए नारेबाजी कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया साथ ही जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक को सौपा इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ की कर्मचारी ने अध्यक्ष मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद 1 सितम्बर को मुकदमा भी दर्ज हो गया लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते अभी तक मुकेश बोरा और उसके ड्राईवर की गिरफ्तारी नही हो सकी है, धामी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे है जिस पर अंकुश लगाया जाना चाहिये


Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!